• 19/11/2024

भिलाई IIT में कॉमेडी के नाम पर परोसी अश्लील और आपत्तिजनक बातें, बवाल के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ FIR

भिलाई IIT में कॉमेडी के नाम पर परोसी अश्लील और आपत्तिजनक बातें, बवाल के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ FIR
Spread the love

स्टैंड अप कॉमेडियन के अश्लीलता परोसने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। यश राठी पर आरोप है कि भिलाई आईआईटी के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में 9 नवंबर को उसने मंच से अश्लील औऱ आपत्तिजनक शर्मनाक बातें की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को भाजयुमो और एनएसयूआई ने इसे लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से कॉमेडियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो की शिकायत पर दुर्ग जिले की जेवरा सिरसा पुलिस ने यश राठी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (अश्लील गाने गाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर इस कार्यक्रम के बाद भिलाई आईआईटी प्रबंधन के खिलाफ लोगों का सोशल मीडिया में गुस्सा फूट रहा है। इसके साथ ही कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…