• 24/11/2024

सावधान: गूगल मैप के आसरे जा रही थी कार, निर्माणाधीन पुल से गिरी नीचे, 3 की मौत

सावधान: गूगल मैप के आसरे जा रही थी कार, निर्माणाधीन पुल से गिरी नीचे, 3 की मौत
Spread the love

अक्सर ही हम अनजान रास्तों पर चलने के लिए गूगल मैप का सहारा लेते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यह खबर आप के लिए है। गूगल मैप के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए जा रहे कार सवारों के लिए रविवार का दिन काल के रूप में सामने आया। गूगल मैप ने कार सवारों को एक निर्माणाधीन पुलिया पर चढ़ा दिया और उनकी कार रामगंगा नदी में गिर गई। इस हादसे में दो सगे भाईयों समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला यूपी के फरीदपुर के अल्लापुर गांव का है। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कार सवार तीन लोग गूगल मैप के जरिए गुजर रहे थे। इसी दौरान गूगल मैप ने एक निर्माणाधीन पुल को रास्ता बताया। उन्होंने कार को उस पुल में चढ़ा  दिया लेकिन घना कोहरा होने की वजह से उन्हें आगे नजर नहीं आया और उनकी कार रामगंगा में गिर गई।

सुबह जब लोगों ने देखा तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर तीन लोगों को देखा। जिसमें से दो की  मौत हो चुकी थी। कार में बैठा एक शख्स गंभीर हालत में मिला। उसने बताया कि गूगल मैप के अनुसार वे इस रास्ते में जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि दातागंज (बदायूं) से फरीदपुर (बरेली) को जोड़ने वाले पुल का आधा हिस्सा पिछले साल हुई भारी बारिश में गिर चुका था। सेतु निगम ने यहां दो फीट ऊंची कच्ची दीवार बनाई। लेकिन वह भी ढह गई थी। जिसके बाद वहां सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया और न ही सिस्टम में किसी तरह का बदलाव किया था।

रविवार सुबह फर्रुखाबाद के रहने वाले दो भाई कौशल और विवेक अपने दोस्त के साथ गाजियाबाद की ओर से निकले थे। रास्ते की सटीक जानकारी नहीं होने की वजह से उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। उनकी कार उस टूटे निर्माणाधीन पुल पर आगे बढ़ गई। लेकिन घने कोहने की वजह से उन्हें आगे नजर नहीं आया और वे कार सहित रामगंगा नदी में गिर गई। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related post

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…
CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव

CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही…

Spread the loveधमतरी। जिले का ग्राम ठेनही अब हरित ऊर्जा की नई पहचान बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर–मुफ्त…