• 24/11/2024

सावधान: गूगल मैप के आसरे जा रही थी कार, निर्माणाधीन पुल से गिरी नीचे, 3 की मौत

सावधान: गूगल मैप के आसरे जा रही थी कार, निर्माणाधीन पुल से गिरी नीचे, 3 की मौत
Spread the love

अक्सर ही हम अनजान रास्तों पर चलने के लिए गूगल मैप का सहारा लेते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यह खबर आप के लिए है। गूगल मैप के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए जा रहे कार सवारों के लिए रविवार का दिन काल के रूप में सामने आया। गूगल मैप ने कार सवारों को एक निर्माणाधीन पुलिया पर चढ़ा दिया और उनकी कार रामगंगा नदी में गिर गई। इस हादसे में दो सगे भाईयों समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला यूपी के फरीदपुर के अल्लापुर गांव का है। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कार सवार तीन लोग गूगल मैप के जरिए गुजर रहे थे। इसी दौरान गूगल मैप ने एक निर्माणाधीन पुल को रास्ता बताया। उन्होंने कार को उस पुल में चढ़ा  दिया लेकिन घना कोहरा होने की वजह से उन्हें आगे नजर नहीं आया और उनकी कार रामगंगा में गिर गई।

सुबह जब लोगों ने देखा तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अंदर तीन लोगों को देखा। जिसमें से दो की  मौत हो चुकी थी। कार में बैठा एक शख्स गंभीर हालत में मिला। उसने बताया कि गूगल मैप के अनुसार वे इस रास्ते में जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि दातागंज (बदायूं) से फरीदपुर (बरेली) को जोड़ने वाले पुल का आधा हिस्सा पिछले साल हुई भारी बारिश में गिर चुका था। सेतु निगम ने यहां दो फीट ऊंची कच्ची दीवार बनाई। लेकिन वह भी ढह गई थी। जिसके बाद वहां सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया और न ही सिस्टम में किसी तरह का बदलाव किया था।

रविवार सुबह फर्रुखाबाद के रहने वाले दो भाई कौशल और विवेक अपने दोस्त के साथ गाजियाबाद की ओर से निकले थे। रास्ते की सटीक जानकारी नहीं होने की वजह से उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। उनकी कार उस टूटे निर्माणाधीन पुल पर आगे बढ़ गई। लेकिन घने कोहने की वजह से उन्हें आगे नजर नहीं आया और वे कार सहित रामगंगा नदी में गिर गई। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related post

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले..देखें पूरी लिस्ट..!!

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : 165 अधिकारी-कर्मचारियों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव…
आशीर्वाद का दीया’ : दीये की रोशनी से विकसित भारत के संकल्प तक

आशीर्वाद का दीया’ : दीये की रोशनी से विकसित…

Spread the loveरायपुर–दीया भारतीय जीवन और संस्कृति में केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है। वह विश्वास का प्रतीक है, आशा का…
झीरम घाटी में हुआ बर्बर हत्याकांड के दोषियों को दी गई मृत्युदंड की सजा है न्याय की जीत – सीएम साय

झीरम घाटी में हुआ बर्बर हत्याकांड के दोषियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झीरम घाटी में हुआ…