• 28/11/2024

फांसी की सजा: 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया, सनकी आशिक को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, एकतरफा प्रेम में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

फांसी की सजा: 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया, सनकी आशिक को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, एकतरफा प्रेम में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 साल के एक मासूम को जिंदा जलाने वाले हत्यारे को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। मामला दो साल पुराना है।  साल 2022 में पंचराम नाम के एक शख्स ने बच्चे का अपहरण कर बेमेतरा ले गया और मासूम के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस जघन्य हत्याकांड में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन की कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई।

मामला 5 अप्रैल 2022 का है। उरला थाना में 4 साल के मासूम हर्ष के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें पंचराम हर्ष को बाइक पर ले जाते दिखा। पुलिस ने पंचराम की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन नागपुर के आसपास की दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे नागपुर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पंचराम से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। अपने बयान में उसने बताया कि वह हर्ष की मां से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन बच्चे की मां उससे बात नहीं करती थी। वह उसके बच्चों को रास्ते से हटाना चाहता था, जिससे उनकी मां उसके पास आ जाएगी।

अपनी इसी सनक की वजह से उसने पहले छोटे बच्चे हर्ष को घुमाने के नाम पर किडनैप किया, फिर बेमेतरा ले जाकर उसे जिंदा जलाकर मार दिया।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…