• 28/11/2024

Result: CGPSC का रिजल्ट जारी, रविशंकर वर्मा ने किया टॉप और मृणमयी शुक्ला रही दूसरे स्थान पर, देखिए पूरी लिस्ट

Result: CGPSC का रिजल्ट जारी, रविशंकर वर्मा ने किया टॉप और मृणमयी शुक्ला रही दूसरे स्थान पर, देखिए पूरी लिस्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। 243 पदों के लिए 703 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार के बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सीएम साय ने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

इन्होंने किया टॉप

रविशंकर वर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर मृणमयी शुक्ला और तीसरे नंबर पर आस्था शर्मा रही हैं। ये सभी अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं।

देखिए पूरी लिस्ट

Related post

CG – कारोबारी ने अपनी ही हत्या की रची साजिश, दी सुपारी; अब आरोपी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा…

CG – कारोबारी ने अपनी ही हत्या की रची…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में करीब दो साल पहले स्टील कारोबारी अक्षत अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी…
CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, मायके पक्ष ने पति पर लगाया ये गंभीर आरोप…

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या, इस वजह से…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका…
बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल…

बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम…

Spread the loveरायपुर: उच्च शिक्षा के सपनों को आर्थिक सीमाओं से बाधित न होने देने की दिशा में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना…