• 29/11/2024

शराब घोटाला मामला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द

शराब घोटाला मामला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले के मास्टर माइंड और कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत रद्द कर दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ढेबर को हाईकोर्ट में फिर से जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए कहा है।

ढेबर को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस सुप्रीम कोर्ट गई थी। जिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ढेबर को हाईकोर्ट ने जमानत दी थी, उस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कोर्ट को बताया था कि मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर को आरोपी का फेवर करने के आरोप में सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने ढेबर की जमानत रद्द करते हुए उसे फिर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने के लिए कहा है।

आपको बता दें शराब घोटाला केस में जेल में बंद अनवर ढेबर ने जुलाई में हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर जमानत हासिल की थी। जिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ढेबर को हाईकोर्ट ने जमानत दी थी, उसमें ढेबर के किडनी और गॉलब्लेडर में स्टोन होने का हवाला दिया था।

इसके साथ ही हाईकोर्ट में वकील ने दलील दी थी कि ढेबर को किडनी की बीमारी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। लेकिन बल की कमी होने से उसका इलाज नहीं हो पा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और वकील की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने ढेबर को जमानत दे दी थी।

 

Related post

BREAKING : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अब 12 अक्टूबर को आएंगे रायपुर

BREAKING : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अब 12 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे 12 अक्टूबर…
31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान…

Spread the love31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि राजनांदगांव क्षेत्र में 65 हजार से…
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, 67.38 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों…