• 25/09/2024

Breaking: कोल घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों पर दी बेल… लेकिन रिहाई पर संशय

Breaking: कोल घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों पर दी बेल… लेकिन रिहाई पर संशय
Spread the love

छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित कोल घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट में सौम्या की अंतरिम जमानत को मंजूरी दे दी है।

जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तें भी रखी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें फिर से सेवा में बहाल न करे, केस के चलने तक ट्रायल कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट को सूचना दिए बिना देश नहीं छोड़ सकेंगी। साथ ही पासपोर्ट भी ट्रायल कोर्ट में ही जमा करना होगा।

दरअसल छत्तीसगढ़ में कोल घोटाला और मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को 2022 में गिरफ्तार किया गया था। कोयला मामले को लेकर लगातार उनसे पूछताछ की जा रही थी। जिसके बाद से वो रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं।

आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को प्रशासनिक सपोर्ट किया। उनकी आय से ज्यादा संपत्ति पहले ही अटैच की जा चुकी है।

 

 

Related post

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने…

Spread the love 00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सिंग फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया गया है चयन…
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा

इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास…

Spread the loveरायपुर :-  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकार देने के उद्देश्य से चलाए…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350…

Spread the loveरायपुर :-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त भारत…