• 30/11/2024

IAS Cadre: 2024 बैच के IAS को कैडर अलॉट, छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए आईएएस अफसर

IAS Cadre: 2024 बैच के IAS को कैडर अलॉट, छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए आईएएस अफसर
Spread the love

छत्तीसगढ़ को तीन नए आईएएस अफसर मिले हैं। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के 180 आईएएस को कैडर एलॉट कर दिया है। जिसमें तीन आईएएस को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है।

जिन तीन आईएएस को छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ है, उनमें अक्षय दोशी, विपिन दुबे और क्षितिज गुरभेले हैं। पश्चिम बंगाल के अक्षय दोशी ने यूपीएससी 75 वां रैंक लाया था। 238 वीं रैक लाने वाले विपिन दुबे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। तीसरे आईएएस क्षितिज गुरभेले ने यूपीएससी में 441 रैंक प्राप्त किया था, वे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। अक्षय दोशी और विपिन दुबे जनरल कैटेगरी के हैं वहीं क्षितिज गुरभेले एससी कैटेगरी से आते हैं।

आपको बता दें यूपीएससी 2023 का अंतिम परीक्षा परिणाम 16 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। इन्हें 2024 बैच अलॉट किया गया है।

Related post

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तबादले, देखें आदेश

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI,…

Spread the loveबलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश…
CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली माँ-बाप की लाश, वारदात के बाद बड़ा बेटा फरार, जताई जा रही ये आशंका

CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक घर के भीतर दंपति की लाश बोरे में बंद मिलने से सनसनी…
CG – बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदी का इस हाल में मिला शव, हालत देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान…

CG – बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदी का…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर स्थित बाल सुधार गृह में एक नाबालिग…