• 30/11/2024

सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या में पुलिस आरक्षक भी था शामिल, SP ने किया बर्खास्त

सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या में पुलिस आरक्षक भी था शामिल, SP ने किया बर्खास्त
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कॉन्सटेबल की पत्नी और बेटी के डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस दोहरे हत्याकांड में एक पुलिस आरक्षक प्रदीप साहू भी शामिल था। आरोपियों के साथ आरक्षक की सांठ-गांठ का खुलासा होने के बाद एसपी प्रशांत ठाकुर ने कोतवाली में पदस्थ आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया है।

आपको बता दें बीते 13 अक्टूबर को सूरजपुर थाना में पदस्थ हेड कॉन्सटेबल तालिब शेख के घर में घुसकर पत्नी और बेटी की जघन्य तरीके से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों के शव को घर से 5 किलोमीटर दूर सड़क के किनारे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने कुलदीप साहू सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इस दोहरे हत्याकांड से पूरा प्रदेश सकते में आ गया था। घटना के बाद सूरजपुर में आक्रोश भड़क गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोग सड़क पर उतर गए थे। इस दौरान लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। कई जगह आगजनी की गई। उग्र भीड़ ने एसडीएम को दौड़ा दिया था। भीड़ से बचने के लिए एसडीएम को भागना पड़ा था। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया था।

Related post

CG – कारोबारी ने अपनी ही हत्या की रची साजिश, दी सुपारी; अब आरोपी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा…

CG – कारोबारी ने अपनी ही हत्या की रची…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में करीब दो साल पहले स्टील कारोबारी अक्षत अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी…
CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, मायके पक्ष ने पति पर लगाया ये गंभीर आरोप…

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या, इस वजह से…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका…
बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल…

बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम…

Spread the loveरायपुर: उच्च शिक्षा के सपनों को आर्थिक सीमाओं से बाधित न होने देने की दिशा में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना…