• 06/12/2024

DMF घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, ठेकेदार मनोज साहू गिरफ्तार, निलंबित IAS रानू साहू से है तगड़ा लिंक

DMF घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, ठेकेदार मनोज साहू गिरफ्तार, निलंबित IAS रानू साहू से है तगड़ा लिंक
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला डीएमएफ (District Mineral Fund) घोटाला के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। निलंबित आईएएस (IAS) रानू साहू (Ranu Sahu) सहित दो अफसरों के बाद जांच एजेंसी ने ठेकेदार मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। डीएमएफ घोटाला उस दौरान हुआ जब रानू साहू कोरबा कलेक्टर के रूप में कोरबा में पदस्थ थीं।

जानकारी के मुताबिक मनोज द्विवेदी पर DMF के कामों में ठेका दिलाने के नाम पर दूसरे ठेकेदारों से वसूली करने का आरोप है।  इस अवैध वसूली की रकम पूर्व में गिरफ्तार एक अफसर के जरिए IAS रानू साहू तक पहुंचाई जाती थी। यह रकम 12 करोड़ बताई जा रही है।

जांच में यह बात भी सामने निकल कर आई है कि डीएमएफ में ठेका दिलाने के नाम पर मनोज द्विवेदी ने रानू साहू तक बड़ा हिस्सा पहुंचवाने के बाद इस रकम का एक हिस्सा खुद भी रखता था। इस तरह उसने अवैध रूप से करोड़ों रुपये कमाए।

आपको बता दें राून साहू रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन पर डीएमएफ घोटाले के अलावा कोयला घोटाले का भी आरोप है। ईडी ने पहले उन्हें कोयला घोटाला के मामले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें इस मामले में जमानत मिल चुकी है।

Related post

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट…देखें सूची…..!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों के…

Spread the loveरायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने यह सूची जारी…
एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल…

Spread the love00 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने आभा, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा…

Spread the love00 समाज कल्याण मंत्री राजवाड़े व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक रायपुर। दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय…