• 14/12/2024

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़ के कई जिले, आ रही है हाड़ कंपाने वाली ठंंड, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का हाल

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़ के कई जिले, आ रही है हाड़ कंपाने वाली ठंंड, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का हाल
Spread the love

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में भी अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बर्फबारी की वजह से कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनोंं तक प्रदेश में शीत लहर का अनुमान जताया है। अगले कुछ दिनोंं तक तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

तापमान में गिरावट से पेंड्रा, सूरजपुर, बलरामपुर, दुर्ग, खैरागढ़, मुंगेली और मनेंद्रगढ़ सहित प्रदेश के कई स्थानों पर शीतलहर चलने की संंभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रदेश में शुक्रवार को बलरामपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम शुष्क रहने और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओंं से प्रदेश में कंपकंंपी बढ़ेगी। प्रदेश में मैनपाट, अंबिकापुर, जशपुर और पंडारापाठ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…