• 14/12/2024

Letter: गलत नीति.. राइस मिलरों को भुगतान नहींं.. किसानों का आक्रोश.. ननकीराम कंंवर ने लिखा PM मोदी को पत्र, लगाया साय सरकार पर सनसनीखेज आरोप, पढ़ें

Letter: गलत नीति.. राइस मिलरों को भुगतान नहींं.. किसानों का आक्रोश.. ननकीराम कंंवर ने लिखा PM मोदी को पत्र, लगाया साय सरकार पर सनसनीखेज आरोप, पढ़ें
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर राइस मिलरोंं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

उन्होंने राइस मिलरों को पिछले 3 साल की बकाया राशि का भुगतान कराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंंने पूर्व सरकार के समय से चली आ रही उस गलत नीति की ओर भी प्रधानमंत्री का ध्यान दिलाया, जिसकी वजह से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंंने चेताते हुए कहा है कि निकाय और पंंचायत चुनाव में पार्टी को इसका गंंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

क्या लिखा है पत्र में?

पूर्व मंत्री ननकी राम कंंवर ने अपने पत्र में लिखा है कि शासन द्वारा किसानों से खरीदे गए धान का राइस मिलर्स उठाव कर मिलिंंग करते हैं, इसके बाद प्रदेश सरकार पीडीएस के जरिए गरीबोंं को सस्ता अनाज उपलब्ध करा रही है। इन राइस मिलर्स को प्रदेश सरकार की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। यदि इन्हें अपने काम का पैसा दो-तीन साल नहींं मिलेगा तो इतनी बड़ी इंडस्ट्री कैसे चलाई जाएगी?

राइस मिलों को बंंद कराकर किसानों की धान खरीदने की इच्छुक नहीं

उन्होंंने आगे कहा कि पूर्व सरकार ने खुद की राइस मिल डाली थी, जो कि प्रशासन की गलत गलती नीति के कारण बद हो गई। वही गलत नीति कई सालोंं से राइस मिलर्स के साथ अपनाई जा रही है। इससे ऐसा लगता है कि शासन राइस मिलों को बंंद कराकर अप्रत्यक्ष रूप से किसानोंं के धान को खरीदने की इच्छुक नहीं हैं।

पार्टी को अप्रत्याशित नुकसान

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंंत्री से आग्रह करते हुए आगे लिखा कि इस बिगड़ती हुई व्यवस्था का स्वयं से संंज्ञान लेवें, अन्यथा इससे पार्टी को अप्रत्याशित नुकसान होने की संभावना है। धान का उठाव नहीं होने से किसान अपने धान को समिति में नहींं बेच पा रहे हैं। इससे किसानों में सरकार के प्रति अत्याधिक आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। इसका परिणाम आगामी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में देखने को मिल सकता है।

गलत नीति सुधरवाएं

पूर्व मंत्री ने पीएम से राइस मिलरों का बकाया राशि का भुगतान और गलत नीति को सुधारकर, राज्य सरकार एवं राइस मिलरों के बीच सामंंजस्य स्थापित कराने का आग्रह किया है।

Related post

Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026: 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, कर्क और सिंह समेत कई राशियों के…
मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…