• 16/12/2024

भीषण सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ में ट्रक और कार के बीच टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल

भीषण सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ में ट्रक और कार के बीच टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना जिले के डौंडी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जायलो कार में 13 लोग सवार होकर नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहांं से जब वे वापस गुरेदा लौट रहे, उसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर जायलो कार को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालोंं में 4 महिलाएं और 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जैसे-तैसे घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहांं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांंव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इधर हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव…

Spread the love 0-संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा 0-मुख्यमंत्री…
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी…

Spread the loveरायपुर में हुई आत्मीय भेंट, वित्त मंत्री ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं रायपुर– संघ लोक…
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर-  मुख्यमंत्री …