• 16/12/2024

एडविना माउंंटबेटन को लिखी नेहरू की चिट्ठियांं करेंं वापस, PM म्यूजियम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, 51 बॉक्सों में ले गई थीं सोनिया गांधी

एडविना माउंंटबेटन को लिखी नेहरू की चिट्ठियांं करेंं वापस, PM म्यूजियम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, 51 बॉक्सों में ले गई थीं सोनिया गांधी
Spread the love

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें उनसे पूर्व प्रधानमंंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखे गए पत्रों को वापस करने का अनुरोध किया गया है।

पीएमएमएल के सदस्य रिजवान कादरी ने काग्रेस 10 दिसंबर को लिखे पत्र में कांंग्रेस नेता राहुल गाधी से आग्रह किया है कि वे सोनिया गांधी से मूल पत्र वापस लेने या उनकी फोटो कॉपी या फिर डिजिटल प्रतियांं उपलब्ध कराएं। इससे पहले इस साल सितंबर में प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) द्वारा सोनिया गांंधी को पत्र लिखा गया था और उनसे भी यही अनुरोध किया था।

जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखे गए इन पत्रों को 1971 में जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल द्वारा नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय (अब पीएमएमएल) को सौंपे गए थे। इन पत्रों को यूपीए के शासनकाल के दौरान साल 2008 में 51 बक्सों में पैक करके सोनिया गांधी को भेजा गया था।

इन बॉक्सेस में नेहरू और एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत जैसी प्रमुख हस्तियों के बीच हुआ आपसी पत्राचार शामिल है।

पीएमएमएल द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि हम समझते हैं कि ये दस्तावेज ‘नेहरू परिवार’ के लिए व्यक्तिगत महत्व रखते है। पीएमएमएल का मानना ​​है कि इन ऐतिहासिक सामग्रियों से विद्वानों और शोधकर्ताओं को बहुत लाभ होगा।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…