• 16/12/2024

बाप बनने की चाहत में कर दिया कांंड, निगल लिया मुर्गी का जिंंदा चूजा.. फिर हुआ ऐसा कि डॉक्टर भी रह गए हैरान

बाप बनने की चाहत में कर दिया कांंड, निगल लिया मुर्गी का जिंंदा चूजा.. फिर हुआ ऐसा कि डॉक्टर भी रह गए हैरान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक युवक मुर्गी का जिंंदा चूजा ही निगल गया। सांंस नली और आहार नली में चूजा फंंसने के बाद युवक की मौत हो गई। युवक के इस कारनामे के पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है।

मामला सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंंदकालो का है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय युवक आनंंद यादव को परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनोंं ने बताया कि आनंद नहा कर घर आ रहा था। उसे चक्कर आया और वह गिर गया। संदेह होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसमें पीएम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि पीएम करने के दौरान युवक की मौत की वजह पता नहीं चल पा रही थी। लेकिन जब गले के पास उन्होंंने चीरा लगाया तो मुर्गे का साबूत चूजा निकला।

डॉक्टर ने बताया कि चूजे की लंंबाई 20 सेंटीमीटर थी। उसे जिंदा निगला गया। इस दौरान चूजा का एक हिस्सा आहार नली और एक हिस्सा सांंस नली में फंसा था। इसकी वजह से दम घुटने से युवक की मौत हुई। पीएम  करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अब तक 15000 शवों का पोस्टमार्ट किया है लेकिन पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है।

इस पूरे मामले को  जादू टोना और अंध-विश्वास से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नि:संतान था। बाप बनने की चाह में वह बैगा-गुनिया और तांंत्रिकों के चक्कर में पड़ा हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी तांंत्रिक के  कहने पर ही युवक ने जिंंदा चूजा निगला होगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related post

आज का पंचांग 22 जुलाई 2026: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज का पंचांग 22 जुलाई 2026: आषाढ़ मास के…

Spread the loveAaj Ka Panchang 22 July 2026 (पंचांग 22 जुलाई 2026): आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के…
Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: जानें किस राशि…

Spread the love Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: कलवैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12…
सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…