• 24/12/2024

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा, कई राज्यों के गवर्नर भी बदले

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा, कई राज्यों के गवर्नर भी बदले
Spread the love

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर रघुबर दास की सक्रिय राजनीति में वापसी होगी। इसके साथ ही कई राज्यों के राज्यपालों को भी बदला गया है।

रघुवर दास के इस्तीफे के बाद उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल हरी बाबू कांभांपति को ओडिशा का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके साथ ही पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किया गया है। जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…