• 24/12/2024

Breaking: पुलिस थाना के बाहर महिला ने 2 माह की बच्ची के साथ लगाई आग, सामने आई वजह

Breaking: पुलिस थाना के बाहर महिला ने 2 माह की बच्ची के साथ लगाई आग, सामने आई वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ने अपनी 2 माह की बच्ची के साथ पुलिस थाना में आग लगा ली। महिला की चीख-पुकार सुनकर तुरंत पुलिस वालों ने आग बुझाया और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना तिल्दा-नेवरा थाना की है। महिला का नाम नंदिनी देवार पति नानकुन देवार है, जो कि तिल्दा के देवार पारा की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक पति से झगड़ के बाद महिला अपनी 2 माह की बच्ची के साथ तिल्दा  थाना पहुंची। थाना से बाहर निकलने के बाद उसने खुद को आग लगा लिया।

वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने देखा और दौड़कर आग बुझाई। घटना में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला शराब के नशे में थी।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…