• 25/12/2024

police recruitment canceled: राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, भ्रष्टाचार का खुलासा और कॉन्स्टेबल की सुसाइड के बाद सरकार का ऐक्शन

police recruitment canceled: राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, भ्रष्टाचार का खुलासा और कॉन्स्टेबल की सुसाइड के बाद सरकार का ऐक्शन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। आरक्षक की आत्महत्या और हाथ में लिखे गए सुसाइड नोट के बाद राजनांदगांव आईजी दीपक कुमार झा ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। जांच टीम को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों के नंबर में गड़बड़ी की गई थी। मामले में 4 कॉन्स्टेबल सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राजनांदगांव जिले में 16 नवंबर से पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। भर्ती में शारीरिक दक्षता की परीक्षा के नंबरों में गड़बड़ी की गई थी। गोला फेंक इवेंट में मीना को 20 में 20 अंक मिले थे। गोला फेंक की प्रभारी बनाई गई डीएसपी तनुप्रिया ने शक के बाद मैनुअल और सॉफ्टवेयर की जांच की। जिसमें मीना को 11 की जगह 20 अंक देना पाया।

मामले में की परत दर परत सामने आने के बाद कई पुलिस कॉन्स्टेबल राडार पर आए। इसी दौरान 21 दिसंबर को लालबाग थाना क्षेत्र में अनिल रत्नाकर नाम के एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रत्नाकर खैरागढ़ पुलिस में पदस्थ था और शारीरिक दक्षता परीक्षा की निगरानी में शामिल था।

रत्नाकर ने अपने हाथ पर ही सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने कहा था कि, आरक्षक भर्ती में कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है और अधिकारियों को बचाया जा रहा है। जबकि इसमें सभी शामिल है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक : दुर्ग-भिलाई में दो नए मरीज मिले, अब तक 3 केस, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक : दुर्ग-भिलाई में…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दुर्ग और भिलाई में…
छात्रों का 12 घंटे चक्काजाम : 400 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक, मंत्री के आश्वासन के बाद देर रात खत्म हुआ आंदोलन

छात्रों का 12 घंटे चक्काजाम : 400 विद्यार्थियों के…

Spread the loveदुर्ग। पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा मंगलवार 25 अगस्त…