• 27/12/2024

कब और कहां होगा पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार? निधन से देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

कब और कहां होगा पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार? निधन से देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक
Spread the love

देश केे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली AIIMS में उन्होंने गुरुवार रात को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल किया जाएगा। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे के बाद राजघाट में किया जाएगा।

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इसके पहले वे केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री भी थे। देश में आर्थिक सुधारों का श्रेय उन्हें जाता है। डॉ मनमोहन सिंह का पार्थिव देह दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उनके आवास पर रखा गया है।

पूर्व पीएम के निधन पर आज होने वाले तमाम सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। आज कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा, “डॉ मनमोहन सिंह के निधन ने हम सभी के मन में गहरी पीड़ा पहुंचाई है। विभाजन के दौर में भारत आना और जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना आसान बात नहीं है। एक नेक इंसान के रूप में, एक विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

Related post

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अनुकंपा नियुक्ति में शादीशुदा बेटी को भी नौकरी का अधिकार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अनुकंपा नियुक्ति में शादीशुदा…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच…
CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…