• 09/01/2025

बड़ा हादसा: मुंगेली में प्लांट की चिमनी गिरने से बड़ी संख्या में मजदूर दबे, 8 मजदूरों की मौत की खबर

बड़ा हादसा: मुंगेली में प्लांट की चिमनी गिरने से बड़ी संख्या में मजदूर दबे, 8 मजदूरों की मौत की खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फैक्ट्री में चिमनी गिरने से दो दर्जन से ज्यादा मजदूर दब गए। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।

घटना रायपुर-बिलासपुर हाइवे में सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ गांव का है। यहां लोहे की पाइप बनाने वाली कुसुम प्लांट का निर्माण चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब चिमनी फिट की जा रही थी। उसी दौरान चिमनी धराशाई हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 25 मजदूर इसके नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा।

Related post

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर…

Spread the loveराज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता 5 हजार…