• 11/01/2025

फ्रिज में 10 महीने तक रही लाश, एक और लिव-इन-रिलेशनशिप का खौफनाक अंजाम

फ्रिज में 10 महीने तक रही लाश, एक और लिव-इन-रिलेशनशिप का खौफनाक अंजाम
Spread the love

लिव-इन-रिलेशनशिप का एक और खौफनाक अंत हुआ है। मध्य प्रदेश के देवास में एक फ्रिज से मिली लाश के मामले का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के शादीशुदा प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक महिला की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रूप में की गई। पिछले 10 महीने से उसका शव फ्रीज में बंद था। लिव-इन-पार्टनर संजय पाटीदार ने हत्या के बाद शव को फ्रीज में बंद कर दिया था। आरोपी प्रेमी ने फ्रीज को हाई कूल में कर दिया था। जिसकी वजह से बदबू बाहर नहीं आ सकी।

बताया जा रहा है कि मकान धीरेंद्र श्रीवास्तव नाम के एक शख्स का है। वो पिछले 6 महीने से दुबई में हैं। उन्होंने मकान में बलबीर राजपूत नाम का एक शख्स किराए पर रहता है। उससे पहले संजय पाटीदार वहां पर किराए में रहता था। लेकिन पिछले साल जून में उसने मकान खाली कर दिया था। लेकिन दो कमरों में फ्रिज सहित अन्य सामान होने का हवाला देकर उसने दो कमरे खाली नहीं किए थे।

बताया जा रहा है कि वर्तमान किराएदार बलबीर राजपूत इन दोनो कमरों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था। उसने मकान मालिक से कई बार इसकी शिकायत की। जिस पर उन्होंने ताला तोड़कर कमरों का इस्तेमाल करने के लिए कह दिया था। बलबीर ने कमरे का ताला तोड़ा तो एक कमरे में फ्रिज चालू हालत में मौजूद थी। रात में फ्रिज का स्विच बंद कर उसने कमरा बंद कर दिया।

अगले दिन कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। जिसके बाद उसने मकान मालिक के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलकर फ्रिज खोला तो लाश बाहर आ गई।

मामले में पुलिस ने पूर्व किराएदार संजय पाटीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से पिंकी उर्फ प्रतिभा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह शादीशुदा था। जब पिंकी ने उस पर शादी का दबाव डालने लगी तो उसने अपने एक साथ विनोद दवे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को फ्रीज में डाल दिया।

Related post

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी…

Spread the love20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल रायपुर—राज्य के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार आखिर आज खत्म हो गया। राज्य शासन…
Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की लाश का खुला राज: बेवफाई के शक में प्रेमी बना कातिल, गला दबाकर की हत्या

Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग; 200 करोड़ रुपए के बॉन्ड होंगे जारी

CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी…

Spread the loveरायपुर। साय सरकार ने राज्य की ऊर्जा अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने और आमजन व संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने…