• 11/01/2025

गोली लगने से विधायक की मौत, सिर के आर-पार हुई बुलेट

गोली लगने से विधायक की मौत, सिर के आर-पार हुई बुलेट
Spread the love

पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। गोगी के सिर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगी लुधियाना पश्चिम से विधायक थे।

घटना शुक्रवार देर रात तकरीबन 11:30 बजे के आसपास की है। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान गोगी अपने कमरे में अकेले थे। उसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो विधायक खून से लथपथ पड़े थे। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान विधायक अपने कमरे में अकेले मौजूद थे। पिस्टल साफ करने के दौरान एक्सीडेंटल फायर होने की वजह से गोली उनके सिर में लगी। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। उनके शव को डीएमसी अस्पतला के मर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर वालों को सौंपा जाएगा।

पुलिस डिप्टी कमिश्नर जसकरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधायक की मौत की जांच चल रही है। इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

आपको बता दें गुरप्रीत गोगी साल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने लुधियाना पश्चिम सीट से दो बार के कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण को हराया था।

Related post

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी…

Spread the love20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल रायपुर—राज्य के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार आखिर आज खत्म हो गया। राज्य शासन…
Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की लाश का खुला राज: बेवफाई के शक में प्रेमी बना कातिल, गला दबाकर की हत्या

Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग; 200 करोड़ रुपए के बॉन्ड होंगे जारी

CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी…

Spread the loveरायपुर। साय सरकार ने राज्य की ऊर्जा अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने और आमजन व संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने…