• 13/01/2025

शर्मनाक: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों को भी नहीं बख्शा, अस्थि कलश तोड़कर दूर फेंका

शर्मनाक: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों को भी नहीं बख्शा, अस्थि कलश तोड़कर दूर फेंका
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जघन्य हत्या के बाद अब उनके अस्थियों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मुकेश की अस्थियों का आज कालेश्वरम में विसर्जन होना था। उनके परिजन और साथी जब अस्थि कलश लेने पहुंचे तो वहां उनका अस्थि कलश मिला ही नहीं। परेशान परिजनों ने आस-पास खोजबीन की तो कुछ दूरी पर उनका अस्थि कलश टूटा मिला और जमीन पर उनकी अस्थियां बिखरी हुई थी।

इस पूरे वाक्ये को लेकर परिजनों और पत्रकारों में खासा रोष है। आहत परिजनों ने बीजापुर एसपी से इस घटना की शिकायत की है।

आपको बता दें सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मुकेश ने खुलासा किया था। इससे नाराज ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने उसकी बेरहमी से हत्या करा दी थी। आरोपियों ने हत्या के बाद मुकेश के शव को एक सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से सीमेंट और कांक्रीट से ढलाई करा दी थी।

मामले में पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, उसके भाई रितेश, दिनेश और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया था। मुकेश चंद्राकर के शव को सेप्टिक टैंक से बरामद  करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का दिल भी शव को देखकर दहल गया था। पत्रकार के सिर में 15 फ्रैक्चर थे, गर्दन टूटी हुई थी, फेफड़ा फट गया था, पसलियां टूट गई थीं और लीवर के 4 टुकड़े हो गए थे।

Related post

Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना में भर्ती का मौका, जानें पात्रता और आवेदन डिटेल

Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना…

Spread the loveIndian Army TGC-145: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।…
Raipur Women T20 Match: रायपुर में पहली बार उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भारत-जिम्बाब्वे के बीच होगी T20 सीरीज

Raipur Women T20 Match: रायपुर में पहली बार उतरेगी…

Spread the loveRaipur Women T20 Match: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर स्थित शहीद…
Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन से नौकरी तक मिलेगा बड़ा फायदा, कहीं आपकी राशि तो नहीं? जानिए…

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों की खुलेगी…

Spread the love1 October 2026 Rashifal: अक्टूबर महीने की शुरुआत सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर…