• 15/01/2025

ऐसा क्या कह दिया था मार्क जकरबर्ग ने भारत को लेकर, मेटा को मांगनी पड़ी माफी

ऐसा क्या कह दिया था मार्क जकरबर्ग ने भारत को लेकर, मेटा को मांगनी पड़ी माफी
Spread the love

भारत को लेकर मार्क जकरबर्ग द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर मेटा ने माफी मांगी है। आईटी और कम्युनिकेशन मामलों के संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। इससे पहले दुबे ने जकरबर्ग की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कहा था कि संसदीय समिति मेटा को इसके लिए समन करेगी।

निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, “भारतीय संसद व सरकार को 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद व जन विश्वास प्राप्त है. Meta भारत के अधिकारी ने आखिर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी है। यह जीत भारत के आम नागरिकों की है, प्रधानमंत्री मोदी को जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर दुनिया का देश के सबसे मजबूत नेतृत्व से परिचय करवाया है। अब इस मुद्दे पर हमारी कमिटी का दायित्व खत्म होता है। अन्य विषयों पर हम इन सोशल प्लेटफॉर्म को भविष्य में बुलाएंगे, क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो।”

क्या है मामला?

दरअसल फेसबुक के फाउंडर और मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने एक पॉटकास्ट में कहा था कि COVID-19 के बाद हुए चुनाव में भारत सहित दुनिया भर की कई सरकारें हारी हैं। उन्होंने कहा था कि ये हारें यह दिखाती है कि कोविड महामारी के बाद लोगों का भरोसा कम हुआ है।

जकरबर्ग का यह दावा पूरी तरह से गलत है, कोविड के बाद भारत में हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने तीसरी बार देश में अपनी सरकार बनाई। जकरबर्ग के इस गलत दावे पर केंद्रीय मंत्री सहित कई बीजेपी नेता भड़क गए थे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत में 2024 में हुए चुनाव में 64 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने वाली NDA सरकार पर भरोसा दिखाया। मार्क जकरबर्ग का दावा कि भारत समेत दुनिया की ज्यादातर सत्ताधारी सरकार ने कोविड के बाद हुआ चुनाव हारा है, गलत है।”

 

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…