• 18/01/2025

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यशस्वी की एंट्री, सिराज बाहर.. शुभमन को बड़ी जिम्मेदारी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यशस्वी की एंट्री, सिराज बाहर.. शुभमन को बड़ी जिम्मेदारी
Spread the love

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम का घोषणा की। चैंपियंस ट्रॉफी इस बार हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उपकप्तान बनाया गया है। जबकि मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। 14 महीने बाद मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टीम का हिस्सा बने हैं। चोटिल बुमराह को भी टीम में जगह मिली है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

Related post

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की…

Spread the love00 बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जगी उम्मीद, जल्द लिया जाएगा निर्णय 00 नई दिल्ली में केंद्रीय…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की…

Spread the loveवर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030…
जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…