• 22/01/2025

डिप्टी कलेक्टर के बटे की डैम में डूबने से मौत, पानी में गिरे ईयर बड्स को निकालने के चक्कर में गंवाई जान

डिप्टी कलेक्टर के बटे की डैम में डूबने से मौत, पानी में गिरे ईयर बड्स को निकालने के चक्कर में गंवाई जान
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दोस्तों के साथ डैम घूमने गए डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डूबने से मौत हो गई। ईयरबड्स निकालने के चक्कर में वह हादसे का शिकार हो गया। गोताखोरों ने आज सुबह उसका शव डैम से निकाला। इससे पहले गोताखोरों ने रात भर उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चला था।

बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा मंगलवार की शाम अपने दोस्तों के साथ टिपाखोल डैम घूमने गया था। जॉय डैम का गेट खोलने वाली जगह पर खड़ा था। इसी दौरान उसका ईयर बड्स पानी में गिर गया। गहराई का अंदाजा लगाए बगैर वह ईयर बड्स निकालने के लिए वह पानी में उतर गया।

वह डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन किसी को भी तैरना नहीं आता था। आखिरकार देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी के बाद प्रशासन ने गोताखोरों की टीम भेजी। तकरीबन रात 12 बजे तक गोताखोरों ने जॉय की तलाश की लेकिव वह नहीं मिला। बुधवार सुबह एक बार फिर गोताखोर पानी में उतरे और उन्होंने जॉय का शव बरामद कर लिया।

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…