• 22/01/2025

11 की मौत: आग की अफवाह पर ट्रेन से कूदे यात्री, सामने से आ रही ट्रेन ने कुचला, 11 की मौत

11 की मौत: आग की अफवाह पर ट्रेन से कूदे यात्री, सामने से आ रही ट्रेन ने कुचला, 11 की मौत
Spread the love

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे ट्रेक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस के चपेट में आने से कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हुए हैं।

घटना जलगांव और परांडा स्टेशन के बीच की है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्स्प्रेस के एसी कोच में आग लगने की अफवाह उड़ी। इससे घबराए यात्रियों ने ट्रेन के चेन पुलिंग कर दी। जिसके बाद यात्रियों में नीचे उतरने की होड़ मच गई। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में यात्री आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक एक कोच के अंदर हॉट एक्सल या ब्रेक-बाइंडिंग के कारण चिंगारी उठी, इससे कुछ यात्री घबरा गए। सूचना के बाद 8 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…