• 23/01/2025

क्रूरता की सारी हदें पार: पत्नी की हत्या कर टुकड़े किए, कुकर में उबाला, हड्डियों को मूसल से पीसा, पूर्व फौजी की हैवानियत जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

क्रूरता की सारी हदें पार: पत्नी की हत्या कर टुकड़े किए, कुकर में उबाला, हड्डियों को मूसल से पीसा, पूर्व फौजी की हैवानियत जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Spread the love

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ले सटे रंगारेड्डी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की न सिर्फ बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें प्रेशर कुकर में उबालकर झील में पेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके का है। आंध्र प्रदेश के दंडुपल्ली गांव का रहने वाला 45 वर्षीय गुरुमूर्ति सेना से रिटायर होने के बाद हैदराबाद में डीआरडीओ में सिक्योरिटी गार्ड के रुप में तैनात था। मृतिका वेंकट माधवी से उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। वह अपने परिवार के साथ न्यू वेंकटेश्वरा नगर कॉलोनी में रहता था।

गुरुमूर्ति 18 जनवरी को अपने सास-ससुर के साथ मीरपेट थाना जाकर पत्नी माधवी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले सास-ससुर की जब अपनी बेटी से बात नहीं हुई तो उन्होंने गुरुमूर्ति को फोन कर पूछताछ की। जिसमें उसने अपने सास-ससुर को बताया कि 15 जनवरी को एक रिश्तेदार के घर जाने के नाम पर माधवी की उसके साथ लड़ाई हुई। जिसके बाद वह घर छोड़कर मायके जाने के लिए निकल गई।

मामले में पुलिस को गुरुमूर्ति पर शक हुआ। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उससे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी माधवी के साथ अक्सर ही उसका झगड़ा हुआ करता था। घटना वाले दिन 15 जनवरी को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी।

अगले दिन 16 जनवरी को पत्नी के शव के टुकड़े कर लाश को कुकर में उबाला और उसकी हड्डियों को मूसल से पीस दिया। बाद में सब झील में फेंक दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात को सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। मामले में पुलिस ने गुरुमूर्ति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…