• 25/01/2025

शारदा सिन्हा से लेकर जापान के ओसामु सुजुकी सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्मभूषण और 113 को पद्मश्री, देखिए पूरी लिस्ट

शारदा सिन्हा से लेकर जापान के ओसामु सुजुकी सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्मभूषण और 113 को पद्मश्री, देखिए पूरी लिस्ट
Spread the love

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा, जापान के ओसामु सुजुकी सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। दिवंगत गजल गायक पंकज उधास सहित 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान देने का ऐलान किया गया है। इनके अलावा 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है।

‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति ने 1 युगल मामले (युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 139 पद्म पुरस्कारों के सम्मान को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी से 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…