• 26/01/2025

Breaking: दिवंगत BJP विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, पीजी में रहकर कर रही थी पढ़ाई

Breaking: दिवंगत BJP विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, पीजी में रहकर कर रही थी पढ़ाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर लिया है। वो उत्तराखंड के देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वो पीजी में रह रही थीं, वहीं उन्होंंने सुसाइड किया। घटना की सूचना मिलते ही पूरा परिवार उत्तराखंड  के लिए रवाना हो गया है।

बताया  जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वो अपने घर दंतेवाड़ा आई थीं। यहां से जाने के बाद वो सप्ताह भर पहले ही पीजी में शिफ्ट हो गई थी। दीपा की मां ओजस्वी मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी और कांग्रेस के तमाम नेता दंतेवाड़ा स्थित उनके घर पहुंचे। दीपा ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

नक्सलियों ने की थी भीमा मंडावी की हत्या

आपको बता दें 9 अप्रैल 2019 को बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। लोकसभा चुनाव के ठीक दो दिन वो प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके के श्यामगिरी में नक्सलियों ने उनकी गाड़ी में आईईडी ब्लास्ट किया था। इस हमले में भीमा मंडावी और उनका ड्राइवर की मौत हो गई थी। वहीं 3 पुलिस कर्मी भी शहीद हो गए थे। इस मामले में मई 2019  में NIA ने केस दर्ज किया था।

Related post

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…