• 26/01/2025

सैफ अली पर हमले के मामले में बड़ा ट्विस्ट, शरीफुल से फिंगर प्रिंट नहीं हुआ मैच, फिर कौन है असली हमलावर

सैफ अली पर हमले के मामले में बड़ा ट्विस्ट, शरीफुल से फिंगर प्रिंट नहीं हुआ मैच, फिर कौन है असली हमलावर
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के ऊपर हमला करने के आरोप में जिस बांग्लादेशी शख्स शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया है, उसका फिंगरप्रिंट सैफ अली खान के घर में मिले फिंगर प्रिंट्स से मेल नहीं खा रहा है। सीआईडी ने शरीफुल की फिंगर प्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट जमा की है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि जब शरीफुल का फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहा है तो असली हमलावर कौन है?

सैफ अली खान पर उनके घर में 16 जनवरी को चाकू से हमला हुआ था। मुंबई पुलिस ने तीन दिन बाद बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। मुंंबई पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी चोरी के इरादे से सैफ अली के घर में घुसा था। लेकिन आमना-सामना होने की स्थिति में उसने अभिनेता के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था।

मिड-डे की  रिपोर्ट में कहा गया है कि क्राइम सीन से मिले फिंगर प्रिंट से गिरफ्तार आरोपी के फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहे, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि पुलिस ने किसी गलत शख्स को तो गिरफ्तार नहीं कर लिया?

 

सीसीटीवी में दिख रहा शख्स और आरोपी अलग-अलग!

उधर आरोपी शरीफुल की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया में भी सवाल उठ रहे हैं कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा शख्स से शरीफुल का चेहरा अलग है, दोनों अलग-अलग शख्स हैं। मुंबई पुलिस भी इस सवाल पर अभी तक चुप्पी साधे बैठी है।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि शरीफुल इस्लाम के दस फिंगरप्रिंट्स को जांच के लिए सीआईडी के ब्यूरो में भेजा गया था। सीआईडी ने एक सिस्टम जेनरेटेड रिपोर्ट के जरिए से कन्फर्म किया है कि क्राइम सीन से लिए गए 19 फिंगरप्रिंट्स में से कोई भी आरोपी के फिंगरप्रिंट से मैच नहीं करता है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को पुणे के सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजी गई थी।

Related post

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…