• 27/01/2025

कांग्रेस ने कर दी भारी चूक, महिला आरक्षित सीट पर उतार दिया पुरुष प्रत्याशी, मंत्री ओपी चौधरी ने ली चुटकी

कांग्रेस ने कर दी भारी चूक, महिला आरक्षित सीट पर उतार दिया पुरुष प्रत्याशी, मंत्री ओपी चौधरी ने ली चुटकी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष कंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची को लेकर बीजेपी नेता और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अगर टाइपिंग एरर होगी तो थोड़ा ठीक कर लें।

दरअसल कांग्रेस ने द्वारा जारी सूची में बरमकेला नगर पंचायत सीट पर पुरुष उम्मीदवार मनोहर नायक का नाम है। जबकि यह सीट सामान्य महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर कांग्रेस की लिस्ट पोस्ट की है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को इसे टैग किया है।

मंत्री ने कांग्रेस की इस त्रुटि पर चुटकी लेते हुए कहा, “कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर श्री मनोहर नायक जी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है। भूपेश बघेल जी और सचिन पायलट जी ! अगर टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें…”

Related post

ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, जानिए कब से खुलेगा पोर्टल

ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं विवाहित…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

Spread the loveरायपुर--छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक…
एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…