• 27/01/2025

एक और घोटाला: ACB-EOW का छापा, इन शहरों में चल रही कार्रवाई

एक और घोटाला: ACB-EOW का छापा, इन शहरों में चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) में हुए घोटाले के मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने राजधानी रायपुर, दुर्ग के एक दर्जन से ज्यादा दवा सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके अलावा हरियाणा के पंंचकुला में भी एसीबी की टीम ने दबिश दी।

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के शांतिलाल चोपड़ा और उनके बेटे शशांक चोपड़ा के ठिकानों पर दबिश दी। मोक्षित कॉर्पोरेशन द्वारा दवा सप्लाई का काम किया जाता है।

पूरा मामला रिएजेंट खरीदी में हुई गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पिछली सरकार में वास्तविक कीमत से कई गुना ज्यादा कीमत पर रिएजेंंट की खरीदी की गई थी।

मामला विधानसभा में भी उठा था। सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन में मामला उठाया था और जांंच की मांंग की थी। जिसके बाद सरकार ने सदन में ही जांंच की घोषणा की थी।

Related post

ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, जानिए कब से खुलेगा पोर्टल

ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं विवाहित…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

Spread the loveरायपुर--छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक…
एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…