• 29/01/2025

महाकुंंभ में बड़ा हादसा: भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओंं की मौत, दर्जनों घायल.. PM मोदी ने जताया दुख, बोले- लगातार CM के संपर्क में हू

महाकुंंभ में बड़ा हादसा: भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओंं की मौत, दर्जनों घायल.. PM मोदी ने जताया दुख, बोले- लगातार CM के संपर्क में हू
Spread the love

Mahakumbh Mela 2025 Prayagraj : प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर भगदड़ मच गई। संगम तट पर मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक भगदड़ में 17 लोगों की मौत हुई है। हालांकि मौत के आधिकारिक आंंकड़े की अभी पुष्टि नहीं की गई है।

इस हादसे में कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलोंं को इलाज के लिए केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ ले जाया गया। गंंभीर रुप से घायलोंं को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने बुधवार को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है।

हादसा रात डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी अफवाह के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से कुछ लोग नीचे गिर गए और भीड़ उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। भीड़ को काबू में करने के लिए संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

मौनी अमावस्या में स्नान के लिए कल दिन से ही श्रद्धालु प्रयागराज पहुंंच रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर के बाद प्रयागराज जाने वाले कई रास्तों में लंबा जाम लगा रहा।

पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।

Related post

weather update: मानसून पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, जानिए कब होगी वापसी

weather update: मानसून पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल बदल गई है। इस पर ब्रेक लगने के बाद पिछले 24 घंटों में प्रदेश…
अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व…

Spread the love रायपुर।  कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम सामान्य सीसीटीवी कैमरों की तुलना में कहीं अधिक उन्नत और…
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।…