• 29/01/2025

IT Raid: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में आयकर का बड़ा छापा, कई कारोबारी ठिकानोंं पर चल रही कार्रवाई

IT Raid: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में आयकर का बड़ा छापा, कई कारोबारी ठिकानोंं पर चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई  की है। आयकर विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में राइस मिलर सहित अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक आज बुधवार सुबह बड़ी संंख्या में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमों ने कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। सूत्रोंं के मुताबिक आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर कर चोरी का इनपुट मिला था।

जिसके बाद आईटी की टीम ने सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप और उससे जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के 22 ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा राजधानी रायपुर में राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित आफिस, राठौर चौक स्थित गोदाम, रिंग रोड स्थित जगुआर शोरूम और भनपुरी स्थित राइस मिल पर भी आईटी की कार्रवाई चल रही है।

यह छापामार कार्रवाई इन तीनों जिलोंं के अलावा महाराष्ट्र के गोंदिया में भी चल रही है। इस पूरी कार्रवाई में मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंंगाना और महाराष्ट्र के 200 से ज्यादा अफसर शामिल हैं।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…