• 01/02/2025

Big Breaking: Income Tax पर सरकार का बड़ा ऐलान, 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं, जानें टैक्स की नई दरें

Big Breaking: Income Tax पर सरकार का बड़ा ऐलान, 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं, जानें टैक्स की नई दरें
Spread the love

केंद्र की मोदी सरकार ने मध्यम वर्गीय लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इसका ऐलान किया।

12 से 16 लाख की आय पर अब 15 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा। 16 से 20 लाख तक 20 फीसदी टैक्स लगेगा। 20 से 25 लाख की आय पर 25 फीसदी टैक्स देना होगा और 25 लाख से ज्यादा की आय पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

टैक्स में छूट से कितना लाभ?

वित्त मंत्री ने जो ऐलान किया है, उसके मुताबिक 12 लाख की सालाना आय पर 80  हजार रुपये की बचत होगी। 18 लाख तक की कमाई पर सालाना 70,000 रुपये की बचत होगी। जबकि 25 लाख रुपये की कमाई पर 1,10,000 रुपये की बचत होगी।

टीडीएस की सीमा भी बढ़ी

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने टैक्स रिटर्न दाखिल करने की सीमा बढ़ाकर 4 साल कर दिया है। टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं शिक्षा के लिए भेजे गए पैसे पर टीडीएस हटा लिया गया है।

 

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…