• 14/02/2025

PM मोदी और ट्रंप के बीच बड़ी डील, दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्यापार, अमेरिका भारत को देगा फाइटर जेट F-35

PM मोदी और ट्रंप के बीच बड़ी डील, दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्यापार, अमेरिका भारत को देगा फाइटर जेट F-35
Spread the love

अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई अहम बातचीत में कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सामने पांचवीं पीढ़ी के F35 स्टेल्थ फाइटर जेट जेट बेचने की पेशकश की। ट्रंप ने कहा अमेरिका इस साल भारत के साथ अपने मिलिट्री सेल्स काफी ज्यादा बढ़ाने जा रहा है।

दोनों के बीच हुई वार्ता में व्यापार को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। वर्तमान में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड 129.2 बिलियन डॉलर चल रहा है, लेकिन 2030 तक इसी आंकड़े को 500 बिलियन डॉलर लेकर जाना है।

दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान तेल और गैस खरीदी को लेकर बड़ी डील हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका तेल और गैस सप्लाई करने के मामले में भारत का सबसे बड़ा सप्लायर बनने वाला है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…