• 15/02/2025

बड़ा हादसा: महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, MP के 19 घायल, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

बड़ा हादसा: महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, MP के 19 घायल, गाड़ी काटकर निकाले गए शव
Spread the love

यूपी के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं 19 घायल हुए हैं। मरने वालों में सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा शुक्रवार की रात तकरीबन ढाई बजे के आस-पास हुआ है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले से एक बोलेरो में सवार होकर श्रद्धालु महाकुंंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर थाना मेजा क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो औऱ बस की टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बोलेरो में फंसे शवों को निकालने के लिए ढाई घंटे का समय लग गया। गैस कटर के द्वारा बोलेरो को काटा गया, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार बोलेरो को सामने से आता देख बस ड्राइवर ने ब्रेक भी लगा दिया। जिसके बाद बोलेरो बस में सामने से जा भिड़ी।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए लोग कोरबा जिले के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले हैं। वहीं हादसे में घायल सभी 19  लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं,  जो कि संगम स्नान के बाद बस में सवार होकर वाराणसी जा रहे थे।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…