• 15/02/2025

चुनाव परिणाम: 2 नगर निगमों में BJP का कब्जा, जानें कौन कहां से जीता और कौन चल रहा आगे

चुनाव परिणाम: 2 नगर निगमों में BJP का कब्जा, जानें कौन कहां से जीता और कौन चल रहा आगे
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी का कब्जा हो गया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को 5 वोटों से मात दी।

चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी राम नरेश राय ने पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को हराया है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है।

सीएम विष्णुदेव साय की विधानसभा कुनकुरी में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को शिकस्त दी है।

अंबागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी ने जीत दर्ज की है।

बीजापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता सोम पुजारी ने जीत दर्ज की है।

ये चल रहे हैं आगे

रायपुर नगर निगम की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 46 हजार वोटों से आगे हैं।

बिलासपुर नगर निगम प्रत्याशी पूजा विधानी 20 हजार वोटों से आगे हैं।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…