• 15/02/2025

Breaking: BJP का 4 नगर निगम में कब्जा, आप ने भी खोला खाता, जानें ताजा अपडेट

Breaking: BJP का 4 नगर निगम में कब्जा, आप ने भी खोला खाता, जानें ताजा अपडेट
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। 10 नगर निगम में हुए चुनाव बीजेपी ने 4 पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही कई पर पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं। अंबिकापुर, चिरमिरी, राजनांदगांव और जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी का कब्जा हो गया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपना खाता खोल लिया है। बिलासपुर की बोदरी नगर पालिका पर आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

  • जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी के संजय पाण्डेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू को हरा दिया है।
  • राजानांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी  को शिकस्त दी।
  • अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को 5 वोटों से मात दी।
  • चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी राम नरेश राय ने पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को हराया है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है।
  • सीएम विष्णुदेव साय की विधानसभा कुनकुरी में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को शिकस्त दी है।
  • अंबागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी ने जीत दर्ज की है।
  • बीजापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता सोम पुजारी ने जीत दर्ज की है।

ये चल रहे हैं आगे

  • रायपुर नगर निगम की बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 70 हजार वोटों से आगे हैं।
  • बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी से आगे हैं।
  • दुर्ग नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी अल्का बाघमार आगे हैं
  • कोरबा नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी राजपूत आगे चल रही हैं।
  • रायगढ़ नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी जयवर्धन चौहान आगे चल रहे हैं।

 

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…