• 15/02/2025

Big Breaking: BJP का सभी 10 नगर निगम में कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जानें सभी नतीजे

Big Breaking: BJP का सभी 10 नगर निगम में कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जानें सभी नतीजे
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 10 में से सभी 10 नगर निगम जीत लिया है। रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद बीजेपी का मेयर होगा। यहां बीजेपी की मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को 1.53 लाख वोटों से हराया। दुर्ग में बीजेपी की अल्का बाघमारे ने कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 67000 वोटों से मात दी।कोरबा में बीजेपी की संजू देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस की उषा देवी  को 52 हजार वोटों से मात दी। बिलासपुर में बीजेपी की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। रायगढ़ नगर निगम पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। बीजेपी महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36 हजार से ज्यादा वोटों से मात दिया। धमतरी में बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा चुनाव जीत गए हैं।

रायपुर नगर निगम के मेयर रहे एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हार गए हैं। उन्हें 1500 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा।रायपुर नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

49 में से 37 पालिका पर BJP की जीत

वहीं 49 नगर पालिका के लिए हुए चुनाव में 36 में बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज  की है। वहीं कांग्रेस को महज 7 पर ही जीत मिली है। 5 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। जबकि 1 नगर पालिका में आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है।

CM साय के क्षेत्र में BJP की हार

जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में ही बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं। कुनकुरी से ही बीजेपी प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। यहां से नगर पंचायत अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने बीजेपी के प्रत्याशी सुतबल यादव को मात दी है।

मंत्री की बहु भी चुनाव हारी

वहीं श्याम बिहारी जायसवाल की बहु चंपा जायसवाल चुनाव हार गई है। चंपा जायसलवाल झगराखंड नगर पंचायत से चुनाव लड़ी थीं। उन्हें कांग्रेस की रीमा यादव ने मात दी।

पूर्व CM भूपेश बघेल के क्षेत्र में कांग्रेस को मात

उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन से कांग्रेस को हार मिली है। यहां पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है।

AAP का खाता खुला

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रदेश में अपना खाता खोल लिया है। बिलासपुर की बोदरी नगर पालिका पर आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…