• 15/02/2025

Breaking: BJP का 7 नगर निगम में कब्जा, एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, जानें ताजा अपडेट

Breaking: BJP का 7 नगर निगम में कब्जा, एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, जानें ताजा अपडेट
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 10 में से 7 नगर निगम जीत लिया है। कोरबा में बीजेपी की संजू देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस की उषा देवी  को 52 हजार वोटों से मात दी। बिलासपुर में बीजेपी की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। रायगढ़ नगर निगम पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। बीजेपी महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36 हजार से ज्यादा वोटों से मात दिया।

नगरीय चुनाव के बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। रायपुर नगर निगम के मेयर रहे एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हार गए हैं। उन्हें 1500 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा।रायपुर नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

CM साय के क्षेत्र में BJP की हार

जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में ही बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं। कुनकुरी से ही बीजेपी प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। यहां से नगर पंचायत अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने बीजेपी के प्रत्याशी सुतबल यादव को मात दी है।

मंत्री की बहु भी चुनाव हारी

वहीं श्याम बिहारी जायसवाल की बहु चंपा जायसवाल चुनाव हार गई है। चंपा जायसलवाल झगराखंड नगर पंचायत से चुनाव लड़ी थीं। उन्हें कांग्रेस की रीमा यादव ने मात दी।

पूर्व CM भूपेश बघेल के क्षेत्र कांग्रेस को मात

उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन से कांग्रेस को हार मिली है। यहां पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है।

5 नगर निगमों में BJP का कब्जा

10 नगर निगम में हुए चुनाव बीजेपी ने 5 पर कब्जा जमा लिया है। वहीं 6 पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अंबिकापुर, रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव और जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी का कब्जा हो गया है।

AAP का खाता खुला

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रदेश में अपना खाता खोल लिया है। बिलासपुर की बोदरी नगर पालिका पर आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

  • जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी के संजय पाण्डेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू को हरा दिया है।
  • राजानांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी  को शिकस्त दी।
  • अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को 5 वोटों से मात दी।
  • चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी राम नरेश राय ने पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को हराया है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है।
  • सीएम विष्णुदेव साय की विधानसभा कुनकुरी में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को शिकस्त दी है।
  • अंबागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी ने जीत दर्ज की है।
  • बीजापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता सोम पुजारी ने जीत दर्ज की है।

ये चल रहे हैं आगे

  • रायपुर नगर निगम की बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
  • दुर्ग नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी अल्का बाघमार आगे हैं

 

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…