• 17/02/2025

त्रिस्तरीय पंचायत: मतदान केंद्रों में लगी लंबी कतारें, वोटिंग के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह

त्रिस्तरीय पंचायत: मतदान केंद्रों में लगी लंबी कतारें, वोटिंग के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए आज मतदान हो रहा है। ये पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं। जबकि इससे पहले नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम से कराए गए थे।

सरगुजा सहित कई इलाकों में सुबह से ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतारें लगी हुई है। कांकेर में 15 मिनट देर से वोटिंग शुरू हुई, जिसे लेकर मतदाताओं में खासी नाराजगी देखने को  मिली।

57 लाख 99 हजार 660 मतदाता सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाल सकेंगे। जबकि बस्तर संभाग में सुबह 6ः45 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही मतदान किया  जा सकेगा।

अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाता अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल करेंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच पद के लिए सफेद रंग के बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं।

वोटिंग खत्म होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी। किसी तरह का विवाद होने की स्थिति में या फिर सेंसेटिव इलाकों में हुए मतदान की मतगणना अगले दिन ब्लॉक में की जाएगी।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…