• 19/02/2025

6 साल के बच्चे पर अवारा कुत्तों का हमला, नोच खाया सिर, पीठ, हाथ और पैर का मांस, हालत नाजुक

6 साल के बच्चे पर अवारा कुत्तों का हमला, नोच खाया सिर, पीठ, हाथ और पैर का मांस, हालत नाजुक
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 6 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है। कुत्तों ने बच्चे के सिर, हाथ, पीठ और पैर का मांस नोच खाया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बच्चे के शरीर में ज्यादा डॉग बाइट्स के निशान हैं। कुत्तों ने बच्चे के सिर का मांस नोच खाया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को दलदल सिवनी इलाके के आर्मी चौक के पास बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड को  देखकर बच्चे भागने लगे। इसी दौरान साइकिल चला रहा 6 साल का वासु कश्यप गिर गया।

कुत्तों के झुंड ने वासु पर झपट्टा मार दिया। तकरीबन 10  मिनट तक कुत्ते बच्चे को नोचते रहे। वहां मौजूद बच्चों ने वासु के घर में सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे उसके पिता ने कुत्तों को मार भगाया और बच्चे की जान बचाई।

लहूलुहान हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चे का इलाज जारी है। घटना के बाद से बच्चा काफी सदमे में बताया जा रहा है।

Related post

Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 17 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 17 जून 2026, बुधवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal, 17 June 2026: बुधवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य…जाने अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 June 2026: बुधवार को चमकेगा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 17 June 2026 : आज 17 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी…
जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला…

Spread the loveदुर्ग। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन…