• 18/02/2025

Breaking: पहली बार IPS अफसर का डिमोशन, इस केस में राज्य सरकार का ऐक्शन, ईमानदार और दबंग अफसर की है छवि

Breaking: पहली बार IPS अफसर का डिमोशन, इस केस में राज्य सरकार का ऐक्शन, ईमानदार और दबंग अफसर की है छवि
Spread the love

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अफसर पंकज चौधरी को तीन साल के लिए डिमोशन कर दिया है। पंकज चौधरी राजस्थान कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पारिवारिक मामले की जांच के बाद राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। कार्मिक विभाग की जांच के बाद चौधरी को 3 साल के लिए डिमोशन किया गया है। राजस्थान में पहली बार किसी IPS अफसर का डिमोशन किया गया है।

जांच के बाद लेवल 11 की वेतन श्रृंखला से पंकज चौधरी को लेवल 10 की कन‍िष्‍ठ वेतन श्रृंखला में ड‍िमोशन क‍िया गया है। ज्वॉइनिंगे के समय फ्रेशर IPS को कन‍िष्‍ठ वेतन श्रृंखला म‍िलती है। वे वर्तमान में पीएचक्यू जयपुर में पुल‍िस अधीक्षक कम्युन‍िटी पुल‍िस‍िंग के पद पर पदस्थ हैं।

राजस्थान के दबंग आईपीएस पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप लगाया गया था। हालांकि कोर्ट से वो केस जीत गए थे। मामले में उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण के 2020, हाईकोर्ट नई दिल्ली के 2021 और सुप्रीम कोर्ट में 2021 में उनके पक्ष में चार साल पहले ही फैसला हो चुका है।

दबंग और ईमानदार अफसर की है छवि

पंकज चौधरी अपनी दबंग और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। गहलोत सरकार के दूसरे कार्यकाल में जैसलमेर एसपी रहते हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता गाज़ी फक़ीर की हिस्ट्रीशीट खोलकर राज्य सरकार के निशाने पर आ गए थे। कांग्रेस नेता के दबाव में उन्हें राज्य सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था।

इसके बाद वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान बूंदी में हुए एक दंगे के मामले में बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की थी। जिससे राज्य सरकार उनसे नाराज हो गई थी और उन्हें वहां से हटा दिया गया था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…