• 26/02/2025

भीषण हादसा: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 की मौत और 6 घायल

भीषण हादसा: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 की मौत और 6 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बड़ा हादसा हुआ है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी।

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र स्थित ग्राम रेवापुर-सखोली के रहने वाले लोग महाशिवरात्रि के मौके पर आज जशपुर जिले के प्रसिद्ध किलकिला शिव मंदिर गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-43 पर बिशुनपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सीतापुर सीएचसी भेजा गया। वहीं गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी।

CM विष्णुदेव साय ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के तत्काल इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…