• 01/03/2025

मेयर मीनल चौबे का बेटा दोस्तों सहित गिरफ्तार, बीच सड़क काटा था केक

मेयर मीनल चौबे का बेटा दोस्तों सहित गिरफ्तार, बीच सड़क काटा था केक
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेयर मीनल चौबे के बेटे द्वारा सड़क में केक काटकर जन्मदिन मनाने के मामले ने पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने मीनल चौबे के बेटे मेहुल सहित 5 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बवाल मचने के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की थी। हालांकि मेहुल सहित पांचों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

दरअसल मीनल चौबे के बेटे मेहुल ने चंगोराभाठा इलाके में सड़क के बीच दोस्तों के साथ केक काटा था। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बाद में मेहुल सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जमानत मिल गई है।

इससे पहले पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को जन्मदिन पर सड़क में केक काटने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस तरह के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट की फटकार के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने एक दिन पहले ही एक हाईलेवल मीटिंग ली थी और ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…