• 08/03/2025

Gang Rape: इजरायली टूरिस्ट सहित दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, 1 की मौत

Gang Rape: इजरायली टूरिस्ट सहित दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, 1 की मौत
Spread the love

कर्नाटक के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने विदेशी पर्यटक सहित दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। इससे पहले बदमाशों ने महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें नहर में धक्का दे दिया। जिसमें कि एक युवक की मौत हो गई।

घटना गुरुवार रात 11:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 27 वर्षीय इजरायल की महिला पर्यटक, 29 साल की होम स्टे संचालिका के साथ ही तीन पुरुष पर्यटक अमेरिकी नागरिक डेनियल, महाराष्ट्र का पंकज और ओडिशा का बिबाश रात में खाना खाने के बाद नहर के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे और पेट्रोल पंप कहां पर है पूछा।

इसके बाद उन लोगों ने इजरायली महिला से 100 रुपये की डिमांड की जब उसने देने से मना कर दिया तो वे हिंसक हो गए। तीनों पुरुष पर्यटक बीच बचाव करने पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें झील में धक्का दे दिया और दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।

डेनियल और पंकज तैरकर झील से बाहर आ गए लेकिन बिबाश नहीं आ सका। बिबाश को खोजने के बाद चारों होम स्टे पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं को मेडिकल टेस्ट और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गैंगरेप, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया है। वहीं ओडिशा के पर्यटक बिबाश का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया है।

Related post

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया…

Spread the loveसिंगापुर यात्रा में छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600 करोड़ के एफडीआई निवेश प्रस्ताव उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को…
Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 october 2026: आज के राशिफल में कुछ राशियों के लिए धार्मिक और छोटी यात्राओं के…