• 10/03/2025

Big Breaking: पूर्व CM भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ED का छापा, 14 ठिकानों पर इनके यहां चल रही कार्रवाई

Big Breaking: पूर्व CM भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ED का छापा, 14 ठिकानों पर इनके यहां चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। ईडी की यह कार्रवाई बघेल और उनके बेटे से जुड़े 14 स्थानों पर चल रही है।

पुलिस और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों के साथ ईडी के अधिकारी सोमवार सुबह-सुबह भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित पदुम नगर पहुंची। इसके साथ ही ईडी ने कांग्रेस से जुड़े जमीन दलाल मनोज राजपूत, बिल्डर अजय चौहान, चरोदा में संदीप सिंह और अभिषेक ठाकुर, सहेली ज्वेलर्स और दो राइस मिलर्स के यहां भी दबिश दी है। ईडी की टीम ने इन सभी ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगाला। इसके साथ ही सभी से पूछताछ की जा रही है।

माना जा रहा है कि बघेल के खिलाफ यह कार्रवाई शराब घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी हो सकती है। चूंकि इन सभी घोटालों से जुड़े हुए आरोपियों में कई तत्काली सीएम भूपेश बघेल के सीएम सचिवालय से जुड़े हुए हैं और नजदीकी लोगों में से है। लिहाजा माना जा रहा है कि इनमें से किसी मामले को लेकर ही ईडी ने यह कार्रवाई की है।

ईडी की इस छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पूर्व सीएम के आवास के सामने पहुंच गए और जांच एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छापे के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यालय के द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा गया है, “सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब कोर्ट में बर्खास्त कर दिया गया तो ED के मेहमानों ने पूर्व सीएम के घर पर दबिश दी है। इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।”

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून…

Spread the loveAaj Ka Panchang 5 June 2026: जानें शुक्रवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल…
Aaj Ka Rashifal 5 June : आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 June : आज सभी राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal, Horoscope Today 5 June 2026 : आज 5 जून को शुक्रवार का दिन है। आज शुक्रवार के…
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश…