• 10/03/2025

पूर्व CM के घर ED के छापे पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेसी विधायक निलंबित

पूर्व CM के घर ED के छापे पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेसी विधायक निलंबित
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। दसवें दिन आज सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह पहुंच गए। जिसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया।

दरअसल यह पूरा हंगामा आज सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई को लेकर हुआ है। कांग्रेस विधायकों ने पूर्व सीएम बघेल के ठिकानों पर ईडी के छापेमारी का मुद्दा उठाया और ईडी के जरिए डराने-धमकाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस विधायकों ने सदन में ‘ईडी से डराना बंद करो’ के नारे भी लगाए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विपक्ष से इस मुद्दे को प्रश्नकाल के बाद उठाने के लिए कहा। लेकिन विपक्षी सदस्य जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सत्ता पक्ष के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई।

हंगामे और नारेबाजी के बीज विपक्षी विधायक गर्भगृह पहुंच गए। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद विपक्षी विधायक गर्भगृह में धरने पर बैठ गए।

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…